देश

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को मिली ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, हिंदू संगठनों ने थाने में किया हंगामा

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ये धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है. धमकी में ‘सिर तन से जुदा’ करने की बात कही गई है. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिलने के बाद हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया है. हिंदू सगंठनों ने बरेली के आंवला थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर उसे अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. जिसमें एक ऑडियो भी शेयर किया गया है. इस ऑडियो में ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर ये ऑडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है.

हिंदू संगठनों ने थाने पर किया हंगामा

धमकी के विरोध में हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर आंवला कोतवाली में जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले फैज रजा नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिलने के मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- गौतम नवलखा को चुकाना पड़ेगा हाउस अरेस्ट का खर्च, SC ने कहा- NIA को दीजिए 1 करोड़ 64 लाख रुपये, पढ़ें क्या है पूरा मामला

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जिसके बाद से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है. अभी फिलहाल उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago