आस्था

नंदगांव में लट्ठमार होली आज, रंगीली गली और लट्ठमार होली चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़, कल से ही किए जा रहे थे लट्ठ और ढोल तैयार

Mathura: बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली विश्व में प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग इस दिन मथुरा के बरसाना और नंदगांव पहुंचते हैं. बरसाना में जहां 28 फरवरी को लट्ठमार होली खेली गई, वहीं बरसाने की होली के बाद अगले दिन यानी आज 1 मार्च को नंदगांव में लठ्ठमार होली की शुरुआत हो गई है.

नंदगांव की रंगीली गली और लट्ठमार होली चौक

नंदगांव में आज सुबह से ही लठ्ठमार होली की धूम है. देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु आज कृष्ण और राधा की भक्ति में रंगे नजर आए. नंदगांव की रंगीली गली और लट्ठमार होली चौक का नजारा देखने लायक है. कल से ही यहां होली के आयोजन की तैयारी के लिए नंदगांव की हुरियारिनें लगी हुईं थी.

आज यहां के रंगीली गली में हुरियारिनें सोलह शृंगार से सुसज्जित होकर होली का आनंद ले रही हैं. वहीं नंदभवन में बरसाना से आने वाले हुरियारों के स्वागत के लिए लट्ठ भी कल ही तैयार कर लिए गए थे. आज जैसे ही वे नंदगांव आए यहां की हुरियारिनें उनपर टूट पड़ीं. दोनों ओर से पूरा जोर लगा रहा कि कौन किस पर रंग डालता है और किसके लट्ठ से कौन बचता है.

बरसाना और नंदगांव की होली में काफी समानता

बरसाना और नंदगांव की लठ्ठमार होली एक दिन आगे पीछे मनाई जाती है. हालांकि दोनों लगभग एक जैसी हैं. चाहे वह हुरियारे-हुरियारिन की वेषभूषा हो या उनके ढाल. लेकिन जानकार बताते हैं कि इन सबके बावजूद दोनों में नंदगांव की होली का अलग ही रस है. रसिकजन द्वारा समाज गायन के दौरान इन भावों का प्रदर्शन किया जाता है. इनमें श्रीकृष्ण की होली को लेकर की गई लीला बताई जाती है.

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर इन उपायों को करते ही किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ, व्यापार में होगी तरक्की

हंसी ठिठोली और प्रेम पगी गालियां

पद गायन के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण जब ग्वालों के साथ बरसाना होली खेलने गए और राधारानी और उनकी सखियों के साथ होली खेलने के बाद जब बिना नेग यानी होली का उपहार दिए अपने नंदगांव वापस आ आए तो ऐसे में बरसाना की ग्वालिनें नंदगांव नंदबाबा के पास नेग मांगने पहुंचीं. इस दिन हंसी ठिठोली और प्रेम पगी गालियां देने के बाद फगुवा (नेग) देने का रिवाज है.

आज तक इसी परंपरा को निभाते हुए बरसाने की होली के अगले दिन ग्वालवाल सखी की वेषभूषा में होली खेलने नंदगांव आते हैं. नंदगांव की होली का आयोजन खुले चौक पर किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, सुबह 4 बजे तक खटिया पर बैठी रहीं DM वर्षा सिंह, टला बड़ा हादसा

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

15 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

41 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

41 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

49 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

59 minutes ago