बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today: मार्च का महीना शुरू, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today:  मार्च महीने की शुरुआत में भी लोगों को महंगी कीमतों से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मार्च के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव स्थिर बने हुए हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदलाव देखने को नही मिला है. ना ही तेल महंगा हुआ है और ना ही तेल सस्ता हुआ है. 1 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. तो आइए जानते है मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग बड़े शहरों के तेल के भाव क्या है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi: सिसोदिया-जैन के इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को मिला वित्त, राजकुमार संभालेंगे शिक्षा विभाग, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

7 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

7 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

9 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago