आस्था

Lunar Eclipse: कल लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, जानिए भारत के किन स्थानों में देगा दिखाई

देशभर में मंगलवार को यानि कल पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पूर्वी भागों में दिखाई देगा. हालांकि, इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय से पहले ही शुरू हो जाएगी. देश के कुछ हिस्सों में आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई दे सकता है.

भारत के साथ चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी लगने वाला है. ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होने वाला है. और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर तीन बजकर 46 मिनट से शुरू होगी.

पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवस्था शाम 5 बजकर 12 मिनट पर और आंशिक अवस्था  शाम छह बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था के बाद चंद्रमा का उदय होगा इसलिए इन शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था में दिखाई नहीं देगा.

ग्रहण के दौरान ऐसा करने से बचें

शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना नहीं खाना चाहिए.

अगर भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें. दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डाल कर रखें. तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता है.

गर्भवती महिलाएं रखें अपना ख्याल

सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाओं के इस दौरान अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाएं सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का उपयोग ना करें.

सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ करने की मनाही होती है. इसके स्थान पर मानसिक जाप करना शुभ और फलदायी माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

43 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

50 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago