देश

विधानसभा में विपक्ष के नारेबाजी करने पर भड़के CM नीतीश कुमार, बोले- आप लोग जिंदाबाद रहिए…

CM Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान सदन में विपक्षी विधायकों के हंगामे और नारेबाजी किए जाने पर वे भड़क गए. सीएम नीतीश ने कहा कि आप मेरे लिए मुर्दाबाद के नारे लगाते है लेकिन हम आपको जिंदाबाद कहते रहेंगे. बाहर भी मैं आपसे यही कहूंगा जितनी बार मुर्दाबाद लगाना हो लगाइए हम आपको जिंदाबाद ही कहेंगे.

जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के विधानसभा में प्रवेश करते ही आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने नारेबाजी करना शुरू कर दी. विधायक रोशन ने नीतीश कुमार की ओ र देखते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस पर सीएम रुके और उन्होंने कहा कि आप जिंदा रहिए और हमको मुर्दा कहते रहिए. आप लोगों को अगली बार खत्म हो जाएंगे. एक भी सीट नहीं मिलेगी. एक भी सीट नहीं मिलेगी. लगा लो जितने नारे लगाने हैं.

स्कूलों के समय में किया बदलाव

सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल में टाइमिंग का जिक्र करते हुए कहा कि अभी हमने सुधार कर दिया है. एक-एक काम कर रहे हैं. कल ही हमने कहा और आज लागू हो गया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का भी बचाव किया. सीएम ने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना गलत है. ये बिल्कुल गलत है.

ईमानदार अधिकारी पर एक्शन गलत बात है- सीएम

सीएम ने कहा कि जो सबसे ईमानदार हैं, उस पर कार्रवाई की बात करना गलत है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जो गलत काम नहीं करते हैं उन पर आप एक्शन लेने की बात करते हैं. जितना मजा करना है , उतना जोर से कीजिए.

बता दें कि महागठबंधन सरकार में स्कूल की टाइमिंग को लेकर काफी बवाल हुआ था. स्कूल शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया था. शिक्षा विभाग ने पिछले साल नवंबर में यह नया समय जारी किया था. जो कि 1 दिसंबर को लागू हुआ था. लेकिन एनडीए की सरकार आते ही सरकार ने सरकारी सस्थानों केे समय में बदलाव कर दिया है. अब नया समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

9 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

9 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

10 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

10 minutes ago