महा शिवरात्रि 2024 लकी राशियां.
Maha Shivratri 2024 Lucky Zodiac: शिवजी की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना गया है. पंचांग के मुताबिक, इस बार महाशिवरात्रि पर कई खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. जिस कारण इस बार की महा शिवरात्रि बेहद खास हो गई है. महाशिवरात्रि के दिन धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग का खास संयोग बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्ध योग का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है. महाशिवरात्रि के दिन बनने वाले दुर्लभ योगों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत करवट लेगी. शिवजी की कृपा के शुभ परिणामस्वरूप इन राशियों की जिंदगी में अच्छे दिन की शुरुआत हो जाएगी. महा शिवरात्रि पर भगवान शिव किन राशियों पर खास कृपा रखने वाले हैं, जानिए.
महा शिवरात्रि पर शिवजी की विशेष कृपा रहने वाली है. जिसके परिणामस्वरूप जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. स्वास्थ्य अच्छी रहगी. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारी खुश नजर आएंगे. बिजनेस में खास आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. साझेदारी वाले व्यापार में धन का प्रबल योग है.
महा शिवरात्रि के दिन से शिव जी की कृपा मिलनी शुरू हो जाएगी. मकान और जमीन खरीदने का योग बनेगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. जिस काम में रुकावटें आ रही थीं, वो सफलतापूर्वक संपन्न होगी. विवाहित लोगों को भौतिक सुख-सुविधा का भरपूर आनंद मिलेगा.
महा शिवरात्रि के दिन से मन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा. घर-परिवार में खुशियों का वातावरण नजर आएगा. धन का आगमन का रास्ता साफ होगा. अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो उससे छुटकारा मिलेगा.
व्यापार में गजब का मुनाफा देखने को मिलेगा. बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा से धन लाभ होगा. घर-परिवार में सदस्यों का सहयोग मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. साथ ही अधिकारियों की ओर से विशेष लाभ भी मिलेगा. महा शिवरात्रि के दिन से मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा.
यह भी पढ़ें: भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने माथे पर क्यों धारण किया? बेहद दिलचस्प और रहस्यम है कहानी
यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि के दिन इन कार्यों को करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, जानिए क्या करें और क्या नहीं
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…