लाइफस्टाइल

कम समय में बनाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानें इसकी टेस्टी रेसिपी

Healthy Sandwich Recipe: आजकल कई बच्चे पढ़ाई करने के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में चले जाते हैं. जब आप अकेले रहते हैं तो आपको सबकुछ खुद ही मैनेज करना पड़ता है. नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का इंतजाम आपको खुद ही करना होता है. जिन लोगों को ऑफिस जाना होता है और वह अकेले रहते हैं उन्हें सुबह इतना जल्दी उठना पड़ता हैं कि वे स्वादिष्ट नाश्ता भी नहीं कर पाते. ब्रेकफास्ट हो या स्नैक्स सैंडविच खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. हालाँकि ये बच्चों को भी काफी पसंद आता है और वेज सैंडविच काफी हेल्दी और टेस्टी होता है. कई लोगों को पता ही नहीं होता कि वे कौन सा नाश्ता जल्दी से बनाकर खा सकते हैं. ये दिक्कत तकरीबन हर बैचलर को होती है. अब इसी परेशानी का हल हम लेकर आए हैं. हालांकि सैंडविच बहुत जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जिसे खाकर आपका पेट भर सकता है और आप दिन भर काम कर सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं सैंडविच बनाने की रेसिपी.

सैंडविच बनाने की सामग्री (Healthy Sandwich Recipe)

4 ब्रेड स्लाइस
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चाट मसाला
4 चम्मच मेयोनीज
2 चम्मच बटर
बारीक कटी पत्ता गोभी
बारीक कटी आधी गाजर
2 चीज की स्लाइस
1 बारीक कटी प्याज

यह भी पढ़ें : अगर आप सुबह खाली पेट पीते हैं Coffee? तो हो जाएं सावधान! एक्सपर्ट्स ने बताई कुछ जरूरी बातें

सैंडविच बनाने की विधि (Healthy Sandwich Recipe)

सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर धीमी आंच पर तवे को गर्म होने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाएं उसके बाद ब्रेड के साइड वाले हिस्से को काट कर हटा लें, अगर आपको पसंद नहीं है. अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाकर अच्छे से सेंक लें. ऐसे ही आप दूसरे ब्रेड को भी सेंक लें. फिर एक बाउल में मेयोनीज, बारीक कटी प्याज, बारीक कटी गाजर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब ब्रेड के एक स्लाइस पर ये मिश्रण अच्छे से लगाएं. फिर ऊपर से एक चीज की स्लाइस डालकर दूसरा ब्रेड ऊपर रख दें. फिर से इसे तवे पर सेंक लें. ये तैयार है आपका हेल्दी सैंडविच. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

31 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

33 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago