खेल

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11 घोषित, एक बदलाव के साथ उतरेगी इंग्लिश टीम

India vs England 5th Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. गुरुवार 7 मार्च से सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है. ये बदलाव टीम के गेंदबाजी क्रम में की गई है. तेज गेंदबाज मार्कवुड की वापसी हुई है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ओली रॉबिन्सन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. रॉबिन्सन ने उस मैच में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था. रॉबिन्सन ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने ओली पोप के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की थी और इंग्लैंड को पहले इनिंग में संभाला था. नहीं तो इंग्लैंड को वहां पर करारी हार हो सकती थी. इसके बाद भी उन्हें आखिरी टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है.

इंग्लैंड टीम में मार्क वुड की वापसी

धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग में एक बदलाव की है. ओली रॉबिन्सन की जगह पर मार्क वुड की टीम में वापसी हुई है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मार्क वुड अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 4 विकेट दर्ज है. बेहतरीन प्रदर्शन नहीं होने के बावजूद भी उनकी टीम में वापसी हो गई है. रांची टेस्ट मैच में ओली रॉबिन्सन ने गेंदबाजी में कुछ खास प्रभावित नहीं किया है.

धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर.

भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद वापसी करते हुए टीम इंडिया ने वाइजैग, राजकोट और रांची टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया. अब धर्मशाला में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो 112 साल बाद ऐसा होगा, जब कोई टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद 1-4 से सीरीज गंवाई हो.

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका Shabnim Ismail ने फेंकी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद, WPL में बनाया कीर्तिमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

20 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago