आस्था

महा शिवरात्रि पर वर्षों बाद बन रहा है ये अद्भुत संयोग, रुद्राभिषेक के दौरान इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Maha Shivratri 2024 Amazing Coincidence Rudrabhishek: महा शिवरात्रि इस साल 8 मार्च, शुक्रवार को पड़ रही है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि इस दिन अद्भुत संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, इस बार महा शिवरात्रि की पूजा शिव योग और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. इसके अलावा इस दिन चंद्रमा की उपस्थिति कुंभ राशि में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महा शिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग के दौरान किन कार्यों को करने से जीवन में शुभता आएगी.

महा शिवरत्रि पर रुद्राभिषेक का है खास महत्व

महा शिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस संबंध में पुराणों में कथा का भी जिक्र किया गया है. कथा के अनुसार, एक बार मां पार्वती के शिव जी के रुद्राभिषेक के बारे में पूछा. तब भगवान शिव ने पार्वती से कहा कि जो कोई शिवरात्रि के दिन व्रत-उपवास करता है उस पर वे प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं.

महा शिवरात्रि पर कैसे करें रुद्राभिषेक?

महा शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक का विधान है. माना जाता है कि इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का अभिषेक करने के लिए सबसे पहले बैठने की दिशा का ध्यान रखना चाहिए. यानी पूजन के दौरान पूजा करने वाले का मुंह पूरब की ओर होना चाहिए.

इसके बाद गंगाजल से पवित्र होकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं. शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने के लिए पीतल का पात्र (श्रृंगी) का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है. श्रृंगी नहीं होने पर पीतल के लोटा से जल चढ़ा सकते हैं.

भगवान शिव का अभिषेक करने के दौरान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस दौरान आप चाहें तो सबसे आसान मंत्र ओम् नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं. हालांकि रुद्राष्टअध्यायी के मंत्रों का जाप करना सबसे अच्छा माना गया है. इसके अलावा आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र, रावण संहिता, शिव तांडव स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं.

शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने के बाद गन्ने का रस, शहद, दूध और दही जैसी पवित्र वस्तुएं अर्पित करें. इसके बाद शिवलिंग पर लकड़ी वाला चंदन घिसकर अर्पित करें.

इतना करने के बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग के पत्ते, धतूरा इत्यादि भी अर्पित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा

यह भी पढ़ें: मनचाहा जीवनसाथी के लिए है दुर्लभ संयोग, महाशिवरात्रि पर कर लें कोई 1 उपाय; पूरी होगी कामना

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

56 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago