लाइफस्टाइल

पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे पंकज उधास, जानें कैसे होता है यह खतरनाक रोग और क्या हैं इसके लक्षण

Pancreatic Cancer Symptoms: बीते दिनों सिनेमा जगत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन के बाद से ही सभी काफी दुखी हैं. भजन गायक और पंकज उधास के दोस्त अनूप जलोटा ने उनकी मौत की वजह बताते हुए कहा है कि, उनकी मौत पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण हुई. वह पिछले कई महीनों से इस गंभीर बीमारी से झुंज रहे थे. अनूप जलोटा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, ‘जिस इंसान ने कई कैंसर मरीजों की मदद की, वो खुद कैंसर से मर गया. यही जीवन है. उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर था. मैं पिछले 5-6 महीनों से यह बात जानता था. पिछले 2-3 महीनों से उन्होंने मुझसे बात करनी भी बंद कर दी थी. मुझे बहुत दुख हो रहा है कि बीमारी ने उनकी जान ले ली.’

पैंक्रियाज में आने लगती है सूजन (Pancreatic Cancer Symptoms)

पैंक्रियाटिक कैंसर पैंक्रियाज में होने वाला कैंसर है. पैंक्रियाज पेट के पीछे, छोटी आंत के पास स्थित एक लंबा ग्लैंड होता है जिसका काम एक्सोक्राइन फंक्शन यानी पाचन में मदद करना होता है. यह ग्लैंड एंडोक्राइन को नियंत्रित भी करता है. एंडोक्राइन ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने का काम करता है. जब किसी इंसान को पैंक्रियाटिक कैंसर होता है तो उसके पैंक्रियाज में सूजन आने लगती है.

यह भी पढ़ें : क्या हैं हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग, कही आप भी तो नहीं कर रहे हैं, बच्चे का कॉन्फिडेंस हो सकता है खत्म

पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षण

-पेट में दर्द जो कि धीरे-धीरे पीठ दर्द में बदल जाता है
-भूक कम लगना
-वजन कम होना
-त्वचा और आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ जाना जिसे जॉन्डिस कहा जाता है
– स्टूल के रंग में बदलाव
-गहरे रंग का पेशाब
-खुजली
-डायबिटीज होना या फिर डायबिटीज को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाना
-पैरों और बांहों में दर्द और सूजन जो कि खून के जमने से हो सकता है.
– थकान और कमजोरी महसूस होना

पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाव कैसे करें

स्मोकिंग बिलकुल कम करें या फिर बिलकुल छोड़ ही दें. शराब का अधिक सेवन पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा बढ़ता है इसलिए इसका सेवन कम करें और धीरे-धीरे बिलकुल छोड़ दें.पैंक्रियाज कैंसर का खतरा कम करने के लिए अपना वजन नियंत्रण में रखे. नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग करें, संतुलित खाना खाएं.

Uma Sharma

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 minute ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

7 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

38 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

59 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago