देश

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- “Congress ने अपना राजनीतिक चरित्र खो दिया है”

Congress Leader Koustav Bagchi Resigns: पश्चिम बंगाल कांग्रेस पार्टी को एक झटका और लगा है. बुधवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता और वकील कौस्तव बागची ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है. साथ ही इस्तीफे की कॉपी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजा है. बागची से जब भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने का संकेत दिया.

बागची ने इस्तीफे में क्या लिखा?

कौस्तव बागची (Koustav Bagchi) ने इस्तीफे वाले पत्र में लिखा है- ”मेरा मानना ​​है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा टीएमसी के साथ गठबंधन बनाने का आग्रह केवल कुछ संकीर्ण हितों और या कुछ नेताओं और उनके सहयोगियों के लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी के उन वफादार सैनिकों का घोर अपमान है. बिना किसी हिचकिचाहट के, मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि वर्तमान परिदृश्य में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना राजनीतिक चरित्र खो दिया है.”

ममता बनर्जी पर टिप्पणी के बाद हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी रहे कि बागची ने बीते साल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनकी गिरफ्तार किया गया था. जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का क्रेडिट लेने के लिए DMK ने अखबार के विज्ञापन पर चिपकाया चीन का स्टीकर, पीएम मोदी ने कहा- जनता के पैसों और वैज्ञानिकों का किया अपमान

यह भी पढ़ें: ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को इन शर्तों के साथ मली जमानत

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago