मंगल गोचर (सांकेतिक तस्वीर)
Mangal Gochar in Taurus 2024 Rashifal: ज्योतिष में मंगल को भूमि, साहस, पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, मंगल ग्रह 12 जुलाई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. मंगल देव वृषभ राशि में 46 दिनों तक रहेंगे. इसके बाद मंगल का 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर होगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, वैसे तो मंगल का यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा लेकिन 5 राशियों को खास सतर्क रहना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि मंगल का यह राशि परिवर्तन पांच राशियों के लिए कष्टकारी माना जा रहा है.
मंगल का गोचर मिथुन राशि के लिए कष्टकारी हो सकता है. मंगल-गोचर की अवधि में सेहत का खास ख्याल रखना होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में परेशानी हो सकती है. इस दौरान अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. अनावश्यक खर्च में वृद्धि होने की वजह से बजट बिगड़ सकता है. जॉब करने वालों को काम की अधिकता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं. इस दौरान शादीशुदा लोगों को परिवार में सामंजस्य बनाकर चलना होगा. जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचना होगा.
कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है. इस दौरान कोई बड़ी इच्छा अधूरी रह सकती है. कार्यस्थल पर छवि धूमिल हो सकती है. करियर में तरक्की के लिए काफी मेहनत करना पड़ेगा. परिवार में बड़े भाई के साथ मनमुटाव हो सकता है. सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक कार्यों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा.
मंगल का यह गोचर वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा नहीं है. शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है. इस दौरान आत्मनियंत्रण ना होने की वजह से काफी संघर्ष करना पड़ेगा. साझेदारी वाले बिजनेस में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है.
मंगल गोचर के दौरान कुंभ राशि से जुड़ लोगों को माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा. फिजूखर्ची की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. नौकरीपेशा वालों को इस दौरान भागदौड़ करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित होंगे. आर्थिक परेशानयों से विचलित हो सकते हैं.
मंगल का गोचर मीन राशि के लिए भी अनुकूल नहीं है. गोचर की अवधि में कई प्रकार की उलझनों का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान आय के साधन प्रभावित हो सकते हैं. इस दौरान की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी. नौकरीपेशा वालों को आय से जुड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में छोटे या बहन से कष्ट हो सकता है. वाहन खर्च में वृद्धि की वजह से बजट का संतुलन बिगड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: बुध ग्रह के उदय के बना ये खास राजयोग, अब पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…