उत्तर प्रदेश

सपा मुख्यालय के बाहर अखिलेश यादव के लगे इस पोस्टर की जमकर हो रही चर्चा, जानें, क्या है वजह

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी का कद बढ़ा लिया है. इसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. उनका उत्साह पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर भी नजर आ रहा है. सपा ने अपने पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भावी पीएम बताया है.

पोस्टर में अखिलेश को भावी पीएम बताया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन होता है. इससे पहले राजधानी लखनऊ में उनके ‘भावी प्रधानमंत्री’ वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं. इस होर्डिंग को मंजीत यादव ने लगवाया है. इसमें उनकी भी फोटो लगी है. होर्डिंग में लिखा है कि ‘देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

होर्डिंग लगाने वाले मंजीत यादव का कहना है कि पोस्टर में जो बात लिखी है, वो बिलकुल सही है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अंदर वो क्षमता और ऊर्जा है कि वह देश का नेतृत्व कर सकते हैं. जन्मदिन में हर व्यक्ति अपने चाहने वालों के लिए अच्छी कामना करता है. यह वही है.

1 जुलाई को अखिलेश का हुआ था जन्म

मालूम हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ऐसे पोस्टर कई बार लग चुके हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ.

यह भी पढ़ें- पूर्व सपा MLA उदयभान सिंह की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ी, SC ने यूपी सरकार को नोटिस जारी मांगा जवाब

देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की बागडोर संभालने के दौरान भी तमाम बवाल झेलने वाले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में नेता विरोधी दल हैं. अखिलेश यादव बहुत कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. सपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. उसने कुल 37 सीटें जीतीं. इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

7 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

27 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago