आस्था

March 2023 Vrat Festival List: मार्च माह से हिंदू नववर्ष का आरंभ, जानें इस महीने कब है होली, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे व्रत और त्योहार

March 2023 Vrat Festival List: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार उसकी संस्कृति और धर्म का अहम हिस्सा है. इस लिहाज से मार्च का महीना काफी अहम है. जहां इस महीने में होली जैसा महापर्व मनाया जा रहा है, वहीं हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होने जा रहा है. आइए जानते हैं 2023 के मार्च के महीने में कौन से प्रमुख व्रत और त्‍योहार पड़ रहे हैं.

3 मार्च को रंगभरी एकादशी (आमलकी एकादशी)

3 मार्च को रंगभरी एकादशी पड़ रही है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा और आंवले का सेवन किया जाता है.

8 मार्च को है होली

इस बार होली का त्योहार 8 मार्च को पड़ रहा है, इसलिए होलिका दहन 7 मार्च को की जाएगी. ज्योतिष के अनुसार फाल्‍गुन मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार पड़ता है.

12 मार्च को श्रीरंग पंचमी

रंग खेलने की परंपरा चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को लोग अपने इष्ट देवता को रंग अर्पित करके रंगों की होली खेलते हैं. इसे देव पंचमी भी कहते हैं.

18 मार्च पापमोचिनी एकादशी

पापमोचनी एकादशी चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सारे व्यक्ति को सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है.

20 मार्च को करें मासिक शिवरात्रि का व्रत

यह शिवरात्रि हरेक महीने में एक बार आती है. इस बार यह चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी. जोकि 20 मार्च को पड़ रही है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

21 मार्च को है चैत्र अमावस्या

21 मार्च को पड़ने वाली चैत्र अमावस्‍या धार्मिक दृष्टि से काफी खास मानी जाती है. 21 मार्च को मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौमवती अमावस्‍या कहा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: वटवृक्ष के इस उपाय से हनुमान जी पूरी करते हैं हर मनोकामना, आर्थिक संकट भी होता है दूर

22 मार्च को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और नए हिंदू नववर्ष का आरंभ

22 मार्च से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो रहा है. चैत्र मास की प्रतिपदा से विक्रमी संवत 2080 का आरंभ हो रहा है. इस दिन से ही नवरात्र का आरंभ होता है. हिंदू नववर्ष का आरंभ भी इसी दिन से माना जा रहा है.

29 मार्च को है दुर्गाष्टमी तो 30 मार्च को रामनवमी

चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी जहां इस बार 29 को पड़ रही है वहीं अगले दिन 30 मार्च को राम नवमी है.

Rohit Rai

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago