यूटिलिटी

इंडिगो के बाद GoFirst ने दिया शानदार ऑफर, 1199 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर

इंडिगो के बाद एक और एयरलाइन ने यात्रियों के लिए शानदार टिकट डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत यात्री 1,199 रुपये में घरेलू और 6,139 रुपये में अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं. इस ऑफर के तहत आप दो दिन यानी 24 फरवरी तक बुकिंग कर सकते हैं. यह पैकेज 23 फरवरी 2023 को पेश किया गया है.

गर्मियों के यात्रा सीजन से पहले हवाई यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है. ऐसे में यह ऐलान लो-कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट ने किया है, जबकि इससे एक दिन पहले भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी कुछ ऐसा ही ऑफर दिया था. GoFirst ने कहा कि घरेलू किराया 1,199 रुपये से शुरू होगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराया 6,139 रुपये से शुरू होता है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays March 2023: इस महीने ही निपटा लें अपने जरुरी काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

आप कब यात्रा कर पाएंगे

यह सेल 24 फरवरी तक चलेगी, जबकि यात्रा की अवधि 12 मार्च से 30 सितंबर, 2023 तक है. ऐसे में जो यात्री इस छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इसके तहत बुकिंग करा सकते हैं. वहीं, इंडिगो ने 13 मार्च से 13 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए 2,093 रुपये की शुरुआती कीमत पर घरेलू उड़ान टिकट की पेशकश की है.

इंडिगो ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर पर जानकारी दी है कि टिकटों की बिक्री 25 फरवरी तक जारी रहेगी. ऐसे में अगर कोई यात्री बुकिंग करता है तो वह 13 मार्च से 13 अक्टूबर 2023 तक यात्रा कर सकता है. इसके साथ ही कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.  बिक्री के दौरान जारी किया जाएगा, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: आज नोएडा आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र, राजपाल यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बता दें कि गर्मियों में हवाई यात्रा बढ़ जाती है. लोग छुट्टियां मनाने के लिए देश और विदेश के अलग-अलग स्थानों पर जाते हैं. ऐसे में एयरलाइंस इन मौके को भुनाना चाहती हैं और इस कारण यात्रियों को ​कम टिकट प्राइस पर सफर करने का मौका दे रही हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago