भगवान शंकर जी
Masik Shivratri 2023: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है. हर माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि के योग में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती हैं. मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. इस माह साल 2023 की आखिरी मासिक शिवरात्रि पड़ रही है. वहीं इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं. मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. मासिक शिवरात्रि का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही रखते हैं. वहीं लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
इस दिन साल 2023 की आखिरी मासिक शिवरात्रि
साल 2023 में मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को हो रही है. इस दिन सुबह 07 बजकर 10 मिनट से इसकी शुरुआत हो जाएगी. वहीं इसका समापन अगले दिन 12 दिसंबरको सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होगा. निशिता मुहूर्त में मासिक शिवरात्रि की पूजा करने के कारण साल की आखिरी शिवरात्रि 11 दिसंबर को मनाई जाएगी.
इस मुहूर्त में करें पूजा
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस माह की मासिक शिवरात्रि के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त रात में 11 बजकर 47 मिनट से लेकर रात के ही 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
इस विधि से करें पूजा
इस माह पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन शिव जी की पूजा का खास महत्व है. किसी पास के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद, गंगाजल, दूध, घी, दही और शक्कर मिश्रित पंचामृत का अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा शिव जी की पूजा में शिव चालीसा और शिव पुराण व शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं से निजात मिलती है. वहीं अगर आप रात में पूजा करते हैं तो काफी उत्तम माना जाता है. वहीं मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा भी भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…