नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
Nitin Gadkari In Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. जिसमें अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हो रही है. सत्र के दौरान विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है. इसी बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का लोकसभा सदन में बहस के दौरान का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सॉरी ये हमारी विफलता है.
दरअसल, एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर वाईएसआर के सासंद कोटागिरि श्रीधर ने सवाल किया था. जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है.’ गडकरी ने देश में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें लोगों की मृत्यु पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उनका विभाग तमाम कोशिशों के बाद भी जानलेवा सड़क हादसों को रोक पाने में असफल रहा है. ”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर एक तरफ कुछ लोग स्पीड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. जिसमें कानूनों में ढील देने का अनुरोध भी किया जा रहा है. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की गति सीमा कम से कम 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होती है. जिसमें कुछ लोग 140 या फिर 160 किमी. की स्पीड से गाड़ी चलाते हैं. इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर सर्विस लेन जोड़ने से भी समस्याएं आ रही हैं.
परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि “मुझे बहुत दुख है कि ये मेरे विभाग की असफलता है कि मैं 9 सालों से कोशिश कर रहा हूं, लेकिन सड़क हादसों में कमी नहीं आ पा रही है. इनसे होने वाली मौतों को भी नहीं रोक पा रहा हूं.”
गडकरी ने सड़क हादसे में होने वाली मौतों का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि साल 2021 में देश में 4 लाख 12 हजार 432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं. साल 2022 ऐसे 4 लाख 61 हजार 312 मामले सामने आए. इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं इस हादसों में मौत के मामले 2021 में एक लाख 53 हजार 972 थे, जो 2022 में एक लाख 68 हजार 491 हो गए.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…