धन की देवी लक्ष्मी.
Morning Tips to Please Maa Lakshmi: सनातन धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा के बिना धन, सुख और ऐश्वर्य की कल्पना करना व्यर्थ है. धन की देवी की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं.
कई लोग शास्त्रों में बताए गए उपायों को करके मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विश्वास मन में रखते हैं. लेकिन, कई बात तमाम प्रयासों के बावजूद भी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पाती है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में बताए गए उपायों के अलावा कुछ खास काम कारगर माने गए हैं. शास्त्रों के अनुसार, सुबह-सुबह कुछ कार्यों को करने से घर में धन की देवी का वास होता है.
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के घर और उसके आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. धर्म शास्त्रों के मुताबिक, मां लक्ष्मी उस स्थान पर वास करती हैं जहां स्वच्छता का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता है. इसलिए रोजाना सुबह-सुबह अपने घर की सफाई का खास ख्याल रखें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.
किसी भी घर में धन की देवी का आगमन मुख्य द्वार से होता है. कहते हैं कि घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों ऊर्जा का प्रवेश होता है. ऐसे में घर के मुख्य द्वार को रोजाना साफ करें ताकि मां लक्ष्मी का प्रवेश हो सके.
घर के मुख्य द्वार पर रोजाना जल का छिड़काव करना चाहिए. धर्म शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जिस के मुख्य द्वार को रोजना जल से शुद्ध किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं.
घर में मां लक्ष्मी के आगमन की इच्छा रखने वालों रोज सुबह मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल रंग के सिंदूर या रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए. अगर रोजना ऐसा नहीं कर सकते हैं तो शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन जरूर करें. स्वास्तिक को शुभता का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि स्वास्तिक के माध्यम से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहा है. साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है.
जिस घर में रोजाना सुबह-सुबह मां लक्ष्मी की पूजा होती है. उनका आवाहन किया जाता है, वहां धन की देवी की उपस्थिति जरूर होती है. ऐसे में रोजाना सुबह मां लक्ष्मी का आवाहन करके उनकी पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए रोजना घर के मुख्य द्वार पर सरसों या तिल के तेल का दीया जरूर जलाना चाहिए. रोजाना स्नान के बाद ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश और वास होता है.
यह भी पढ़ें: धन की देवी के रूठ जाने पर मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज; जानें उपाय
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…