आस्था

Nautapa 2023 Date: इस दिन से शुरु होने वाला है नौतपा, अभी और बढ़ेगी गर्मी, जानें क्यों होता है ऐसा

जिस किसी को भी लग रहा है कि गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है तो बता दें कि मौसम विभाग के अलावा ज्योतिष के अनुसार भी फिलहाल ये सिलसिला थमता या कम होता हुआ नहीं दिख रहा है. तन बदन को झुलसाती धूप और गर्मी अभी कम नहीं होने वाली है. क्योंकि ज्योतिष में प्रचंड गर्मी का कारण माने जाने वाला ज्येष्ठ मास के नौतपा का आरंभ होने ही वाला है. बता दे कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करता तो इसका प्रभाव राशियों के अलावा वातावरण, देश और दुनिया में चल रही तमाम तरह की गतिविधियों पर भी पड़ता है.

ऐसे शुरु होता है नौतपा 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस समय सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, उसी के साथ नौतपा की शुरुआत हो जाती है. यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन, शुरू के जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाता है. ऐसे में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी और 8 जून तक यह रहेगा. गर्मी भी इसी अनुसार रहेगी. मई माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है. ऐसे में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है जिस कारण से तेज गर्मी पड़ती है.

श्रीमद्भगवद्गीता में नौतपा

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौतपा का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता में भी मिलता है. इन दिनों गर्मी पड़ने के कारण को देखा जाए तो चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और शीतलता के कारक ग्रह हैं. ऐसे में सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में के प्रवेश करते हैं तो पृथ्वी को पूर्ण रूप से शीतलता नहीं मिलती है और तपमान बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें: Nirjala Ekadshi 2023: मई माह में इस दिन है निर्जला एकादशी, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग और इस दिन के शुभ मूहूर्त

सूर्य देव की उपासना

नौतपा के दौरान सूर्य देव की आराधना करने से विशेष लाभ मिलता है. सूर्य देव से जुड़े खास अनुष्ठान कराने पर जन्म कुंडली में किसी भी तरह के ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है. सूर्य के अलावा चंद्रमा से जुड़े उपाय भी इस दौरान विशेख तौर पर लाभकारी रहते हैं. माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने और नमस्कार करने से ही प्रगति के द्वार खुल जाते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

43 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

48 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago