खेल

CSK vs DC: प्लेऑफ में चेन्नई की धमाकेदार एंट्री, गायकवाड़-कॉन्वे की तूफानी पारी, दिल्ली को 77 रनों से हराया

CSK vs DC Match Highlights: आईपीएल 2023 के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर हुई. इस मुकाबले को जीतकर एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने प्लेऑफ में एंट्री की. चेन्नई प्लेऑफ में एंट्री करने वाली गुजरात टाइटन्स के बाद दूसरी टीम बनी है. बात अगर दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबले की करे तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 223 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉफ रही और केवल कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से एक बड़ी पारी निकली. हालांकि उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और दिल्ली 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी.

प्लेऑफ में चेन्नई की धमाकेदार एंट्री

आईपीएल 2022 में जो चैंपियन टीम पूरे सीजन संघर्ष करती नजर आई. अब वही टीम एक बार फिर नए सीजन में अपने पुराने अंदाज में दिखी. सीएसके ने प्लेऑफ में एंट्री कर लही है. पिछले सीजन की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई ने रिकॉर्ड 12वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह पक्की की.

ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: अब रसेल नहीं, केकेआर के लिए ये बल्लेबाज है ‘X-FACTOR’, लखनऊ को दोंगे चुनौती

दिल्ली को 77 रन से हराया

अरुण जेटली मैदान पर चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाए. जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सके.

गायकवाड-कॉन्वे की शतकीय साझेदारी

डेवेन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड की सलामी जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई,.दोनों के बीच शतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई. गायकवाड ने 50 गेंदों पर 79 रन की अहम पारी खेली. वहीं डेवोन कॉनवे 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी सीएसके!

चेन्नई सुपर किंग्स इस साल ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है क्योंकि शायद एमएस धोनी का ये आखिरी आईपीएल और उनकी टीम उन्हें ट्रॉफी के साथ एक यादगार सीजन देना चाहती है. इस टीम का एक तगड़ा रिकॉर्ड ये भी है कि जब-जब सीएसके ने प्लेऑफ में जगह बनाई तो उन्होंने कई बार फाइनल खेला है और ट्रॉफी पर कब्जा भी जमाया है. चार बार की आईपीएल ट्रॉफी विनर के पास एक और बड़ा मौका है. एसएस धोनी भी इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे क्योंकि इस बार उनकी टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

26 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

36 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

4 hours ago