आस्था

Navratri 2022:आज महानवमी को होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि और महिमा

Navratri 2022: नवरात्रि की महानवमी  शक्ति साधना का आखिरी दिन कहलाता है. दुर्गा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन कई लोग कन्या पूजन कर शुभ मुहूर्त में हवन भी करते हैं और फिर इसी दिन उपवास को खोला जाता है. ऐसी मान्यता है कि महानवमी पर देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए इन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है. नवमी के दिन माता की पूजा, मंत्र जाप, हवन करने से सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है.

मां सिद्धिदात्री की महिमा

देवी सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान रहती है जिनकी चार भुजाएं हैं, जिसमें गदा, कमल, शंख और सुदर्शन चक्र विद्यमान रहता है. ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की नौवी शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूर्ण श्रृद्धा भक्ति से आराधना करने पर अष्ट सिद्धि और नव निधि, बुद्धि तथा विवेक की प्राप्ति होती है.  गंधर्व, किन्नर, नाग, यक्ष, देवी-देवता और मनुष्य सभी इनकी कृपा से अष्ट सिद्धियों को प्राप्त करते हैं.

मां सिद्धिदात्री की पूजा

मां सिद्धिदात्री अपने नाम के समान अष्ट सिद्धियां (अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व) को प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं. नवरात्रि की नवमी की पूजा में देवी सिद्धिदात्री को नौ कमल के फूल अर्पित किया जाता हैं. कन्या भोज में बनने वाले प्रसाद का भोग लगाएं. चौमुखी दीप जलाकर देवी के मंत्रों का जाप करें और आरती कर 9 कन्याओं की विधिवत पूजन करें. इसके बाद हवन करें और फिर नवमी तिथि के समाप्त होने पर व्रत का पारण किया जाता है.

सिद्धिदात्री के प्रिय भोग-फूल

मां सिद्धिदात्री को चने, पूड़ी, हलवे का प्रसाद काफी प्रिय है. नवमी के दिन यही भोजन कन्याओं को भी खिलाया जाता है. देवी सिद्धिदात्री को चंपा, कमल या गुड़हल का फूल चढ़ाएं इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

27 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago