आस्था

Navratri 2023: जानें कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि, इन खास मुहूर्त और संयोग में करें मां की पूजा

Navratri 2023 Kanya pujan: चैत्र नवरात्रि पर व्रत के पारण के साथ ही कन्या पूजन किया जाता है. इसके लिए अष्टमी और नवमी दोनों दिनों में कन्याओं को भोजन कराया जाता है. देश के कुछ स्थानों पर इसे कंजक खिलाना भी कहते हैं.

वैसे तो नवरात्रि के सभी 9 दिन खास होते हैं, लेकिन इनमें भी प्रथम दिन को छोड़कर अष्टमी और नवमी को पूजा-पाठ के लिए विशेष माना जाता है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में वाराणसी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानुज के अनुसार आइए जानते है अष्टमी और नवमी की तारीख और इस दिन पड़ने वाले खास मुहूर्त के बारे में.

इस दिन है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि

आचार्य रामानुज के मुताबिक इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च को पड़ रही है. वहीं चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि का आरंभ 28 मार्च 2023 को संध्याकाल में 7 बजकर 2 मिनट से हो जाएगा. बात करें इसके समापन की तो यह अगले दिन 29 मार्च को रात्रि में 9 बजकर 7 मिनट पर होगा. उदया तिथि को देखते हुए दुर्गा अष्टमी का व्रत और कन्या पूजन 29 मार्च 2023 को किया जा सकता है.

अष्टमी के दिन बन रहा है खास योग

इस बार अष्टमी तिथि बेहद ही खास है इस दिन दो अत्यंत ही शुभ योग शोभन और रवि योग बन रहे हैं. शोभन योग जहां 28 मार्च की रात 11 बजकर 36 मिनट से शुरु हो जाएगा, वहीं यह अगले दिन 29 मार्च को सुबह 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. रवि योग का समय 29 मार्च को रात में 8 बजकर 7 मिनट से अगले दिन 30 मार्च की सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.

इस दिन है नवमी तिथि

अष्टमी के बाद चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि 30 मार्च को पड़ रही है. आचार्य रामानुज के अनुसार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 29 मार्च की रात्रि में 9 बजकर 7 मिनट से शुरू होते हुए 30 मार्च को रात्रि में 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Navratri Kanya Pujan Vidhi: क्या है नवरात्रि में कन्‍या पूजन का सही तरीका? इनमें से एक भी गलती करने पर नहीं मिलता फल

नवमी तिथि पर इन खास योग में करें मां की पूजा

बात करें नवमी तिथि की तो इस दिन 4 शुभ योग का संयोग बन रहा है. इनमें से पहला गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरु होते हुए अगले दिन 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग 30 तारीख को पूरे दिन रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

4 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

17 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago