देश

राहुल गांधी के बाद क्या अब संजय राउत की जाएगी सदस्यता? विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भेजा गया राज्यसभा, विधानमंडल को बताया था ‘चोर मंडली’

Sanjay Raut: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले में सियासत गरमाई हुई है. ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) कते नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं.

महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने कहा कि विशेषाधिकार हनन नोटिस पर संजय राउत का जवाब ‘‘असंतोषजनक’’ है. इसके बाद यह मामला उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास भेज दिया गया है. चूंकि वह राज्यसभा सदस्य भी हैं, लिहाजा आगे की कार्रवाई के लिए उनके जवाब को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास भेजा गया है.

विधान मंडल को ‘चोर मंडल’ कहने के लिए राउत के खिलाफ पिछले महीने विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया था. विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने विधान परिषद में कहा कि राउत ने अपने जवाब में सदन की विशेषाधिकार समिति के गठन, इसकी निष्पक्षता और कामकाज पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य होने के नाते उनसे यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वह विशेषाधिकार समिति के कामकाज पर सवाल उठाएं, इसलिए मैं उनके जवाब से पूरी तरह सहमत नहीं हूं और मुझे यह संतोषजनक नहीं लगा. इसी कारण मैं विशेषाधिकार हनन नोटिस को उचित कार्रवाई के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को भेज रही हूं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर चुप हैं नीतीश कुमार, क्या फिर मारेंगे पलटी? क्या हैं इस खामोशी के सियासी मायने

वहीं विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधानसभा में कहा कि विशेषाधिकार नोटिस पर राउत का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनके बयान से विशेषाधिकार का हनन हुआ है. लेकिन नियम के अनुसार, इसे राज्यसभा सचिवालय को भेजा गया है क्योंकि राउत राज्यसभा के सदस्य हैं. साथ ही नार्वेकर ने यह भी कहा कि राज्य विधानमंडल और विधानमंडल परिसर में सदस्यों के आचरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) दो सप्ताह में तैयार हो जाएगी.

बता दें कि संजय राउत ने 1 मार्च को कोल्हापुर में विधानमंडल को लेकर विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यह विधानमंडल नहीं, ‘चोर मंडली’ है. इस बयान के बाद संजय राउत मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

41 seconds ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

12 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

28 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

32 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

44 minutes ago