अक्टूबर ग्रह-गोचर.
October Grah Gochar Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अक्टूबर का बेहद खास है. अक्टूबर में चार ग्रहों का गोचर होने वाला है. सबसे पहले बुध का तुला राशि में गोचर होगा. 10 अक्टूबर को बुध देव कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. चूंकि, तुला शुक्र की राशि है. इसके बाद धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के कारक शुक्र देव 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि अक्टूबर में ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा.
इसी महीने सूर्य देव की अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. चूंकि, तुला राशि में पहले से ही बुध की मौजूदगी है ऐसे में यहां बुध और शुक्र के मिलने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके बाद 20 अक्टूबर को साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा 29 अक्टूबर को बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्टूबर का महीना तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. इस महीने होने वाले ग्रहों के गोचर से मेष, मिथुन और सिंह राशि को विशेष लाभ प्राप्त होगा. मेष राशि के जातकों को अक्टूबर में धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. वहीं, मिथुन राशि से संबंध रखने वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में खास तरक्की देखने को मिलेगी. सुख और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे. इसके अलावा सिंह राशि से जुड़े जातकों के लिए भी अक्टूबर का महीना बेहद लकी साबित होगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक तरक्की होगी. करियर में अच्छा ग्रोथ होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्य साथ देगा.
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष खत्म होते ही इन राशियों पर लगेगा ग्रहण! 15 दिन रहना होगा बेहद सतर्क, हो सकता है ये बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस!
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…