Lucknow Protest: पश्चिम एशियाई देश लेबनान में इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर भारत में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां यूपी की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के 10,000 लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने आधी रात 1 किलोमीटर तक कैंडल मार्च निकाला.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘लब्बैक या नसरुल्लाह’ और ‘अल्लाह हु अकबर’ के नारे लगाए. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए. उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाए और इजरायल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की.
मजलिस पढ़कर मनाया मातम
खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं और बच्चे भी हाथ में मोमबत्तियां लेकर वयस्क प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ चले. प्रदर्शनकारियों ने मजलिस पढ़कर नसरल्लाह की मौत पर मातम मनाया.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लखनऊ में शिया समुदाय ने 3 दिन शोक मनाने का ऐलान किया है. इस दौरान लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा से लेकर छोटा इमामबाड़ा तक दुकानों को बंद रखा जाएगा. ये इलाका मुस्लिम बहुल है, जहां 2 दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं.
— भारत एक्सप्रेस
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…