आस्था

Panchak October 2023: अक्टूबर में इस दिन से लग रहा है पंचक, सावधानी नहीं बरती तो होगा नुकसान

Panchak October 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है. अक्टूबर में पंचक की शुरूआत 24 तारीख को हो रही है.

पंचक और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों की माने तो पंचक में किसी शुभ काम की शुरुआत अच्छी नहीं मानी जाती. नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. वहीं इस बार अक्टूबर में पंचक 24 अक्टूबर को मंगलवार के दिन लग रहा है. इस दिन यह पूर्वाह्न 04:23 बजे से शुरू हो जाएगा. वहीं, 28 अक्टूबर शनिवार को पूर्वाह्न 07:31 बजे इसका समापन होगा.

इन कामों को करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार पंचक के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. कहा जाता है कि पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें: Navratri 2023: नवरात्रि पर ये उपाय कर डाला तो सफलता चूमेगी आपके कदम

इन कामों को करने से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. वहीं पंचक में किसी भी तरह का कोई भी लेन-देन न करें. वहीं पंचक के दौरान, नई चारपाई बनवाना भी सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर-परिवार पर मुसीबतों का कहर टूट सकता है. इसके आलावा अगर कोई भी शुभ काम किया जाता है तो उसका भी काफी विपरीत असर देखने को मिल सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

सांसद प्रिया सरोज संग अगले माह सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह: परिवार संग PM मोदी को दिया शादी का न्योता, गुलदस्ता भेंट कर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शादी…

19 minutes ago

कौन थे ‘आचार्य विनोबा भावे’, जिन्होंने बदली लाखों गरीब किसानों की किस्मत?

आचार्य विनोबा भावे ने 14 साल तक करीब 70 हजार किलोमीटर पैदल चलकर 'भूदान आंदोलन'…

29 minutes ago

इटली के नेता ने दोहराया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा तो शाह ने किया राहुल पर पलटवार- भारत को बदनाम करने से नहीं मिलेगी सत्ता

हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट में इटालियन नेता जियाकोमो फिलिबेक के नारे पर गृह…

29 minutes ago

परमा एकादशी: उदारता और आतिथ्य की प्रेरक गाथा, जब पास में कुछ न होते हुए भी कभी नहीं रुका इस दंपति का दान

परमा एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए सुमेधा और पवित्रा दंपति की कहानी - कैसे…

44 minutes ago

कल से फिलीपींस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगा बड़ा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला जा…

54 minutes ago