मनोरंजन

Israel Hamas War: हाइफा से सुरक्षित मुंबई वापस आईं नुसरत भरूचा, नहीं हो पा रहा था कॉन्टैक्ट, भारतीय दूतावास ने बचाकर निकाला

Nushrat Bharucha Israel News: इजरायल में हुए फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद वहां युद्ध छिड़ गया है. ऐसे में वहां मौजूद अन्‍य देशों के नागरिक जान बचाकर वहां से निकल रहे हैं. भारत की एक बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा भी एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने इजरायल गई हुई थीं, लेकिन शनिवार को युद्ध शुरू होने के बाद वह वहां फंस गईं. बहुत-से लोग सोशल मीडिया पर उनकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे थे. अब नुसरत सकुशल ही मुंबई पहुंच गई हैं; हालांकि वह काफी डरी हुई हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर नुसरत भरूचा परेशान नजर आईं और मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दे पाईं. बताया जाता है कि उनकी टीम लगातार उनसे संपर्क करने की कीशिश कर रही थी. शनिवार (7 अक्टूबर) को दोपहर में बात होने के बाद इजरायल से उनका संपर्क टूट गया था. नुसरत भरूचा ने बताया था कि वो एक तहखाने में हैं. उन्‍होंने कहा था कि वो हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए इजरायल पहुंची थीं, लेकिन वहां शनिवार को युद्ध शुरू होने के बाद वह वहां फंस गई हैं. गौरतलब है कि इजरायल और इस्‍लामिक संगठनों के बीच अब जंग छिड़ी हुई है. जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हो गए हैं.

मुंबई लौट आईं, मीडियाकर्मियों को मिलने नहीं दिया जा रहा अब

न्यूज एंजेसी ANI ने बताया है कि नुसरत इजरायल के हाइफा शहर में गई हुई थीं, वहां से वो भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित भारत वापस लाई गई हैं. बहरहाल, वह मुंबई में हैं और मीडिया को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा. वो आराम कर रही हैं और बाद में अपने साथ हुई आपबीती के बारे में लोगों को बता सकती हैं.

हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं थीं भरूचा

नुसरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए इजरायल पहुंची थीं, लेकिन युद्ध शुरू हो जाने से वह वहीं पर फंस गईं. तमाम कोशिशों के बाद भी नुसरत से उनकी मुंबई में बैठी टीम का संपर्क नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद टीम ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर पूरी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- Israel gaza attack: “दुश्मनों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी…हमास के ठिकानों को मलबे में तब्दील कर देंगे” पीएम नेतन्याहू ने दी चेतावनी

300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई

बीते दिन हमास आतंकियों ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर दिया. जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और एक हजार के करीब घायल बताए जा रहे हैं. हमास आतंकी विदेशी नागरिकों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. कहा जा रहा है कि मेघालय के 27 लोग यरुशलम में फंस गए हैं. गाजा पट्टी से सटे इजरायल के कुछ गावों पर हमास ने कब्जा कर लिया है. जहां पर रहने वाले नागरिकों को आतंकियों ने बंधक बना लिया है. जिसमें कई इजरायली सेना के जवान और अधिकारी शामिल हैं.

पीएम मोदी बोले- इजरायल के साथ खड़े हैं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल पर हमास के हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकी हमला करार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत इजरायल के साथ मजबूती के साथ खड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SIR विवाद के बीच एक्टिव हुआ चुनाव आयोग, सोशल मीडिया से सफाई और नियमों में राहत देकर भरोसा जीतने की कोशिश

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

6 seconds ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

17 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

2 hours ago