आस्था

वरदान के समान साबित होता है इन 4 राशि वालों के लिए ‘मोती’, धारण करने से होते हैं ये फायदे

Pearls Gemstome Benefits: ज्योतिष शास्त्र में 9 प्रकार के रत्नों का जिक्र है. हर रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह से है. जिस प्रकार सूर्य के लिए माणिक्य रत्न धारण किया जाता है उसी प्रकार चंद्रमा के लिए मोती धारण करने की सलाह दी जाती है. मोती के धारण करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं. रत्नों के जानकार बताते हैं कि इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ज्योतिष शास्त्र में मोती को धारण करने के लिए खास नियम बताए गए हैं. मसलन किन राशियों के लिए मोती धारण करना शुभ है या किन राशि के जातकों को मोती पहनने से बचना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि मोती रत्न किन राशि के लोगों को धारण करना चाहिए और किन्हें यह रत्न धारण करने से बचना चाहिए.

किन राशियों के लोग धारण कर सकते हैं मोती?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा का रत्न मोती मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को धारण करना लाभकारी है. ऐसे में इस राशि के जातक किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर मोती धारण कर सकते हैं.

किन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए मोती?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह, तुला और धनु राशि के जातक को विशेष परिस्थिति में ही मोती धारण करना चाहिए. जबकि, अन्य राशि के जातकों को यह रत्न धारण करने से बचना चाहिए.

कैसे धारण करें मोती?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती को चांदी की अंगूठी में किसी भी हिंदी महीने के शुल्क पक्ष के सोमवार को सबसे छोटी उंगली में धारण करना चाहिए. कुछ ज्योतिर्विद इस रत्न को पूर्णिमा के दिन भी धारण करने की सलाह देते हैं. इस रत्न को धारण करने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए. इसके बाद भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने के बाद ही मोती धारण करना चाहिए.

मोती धारण करने के लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती पहनने से मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है. मान शांत रहता है. दिमाग स्थिर रहता है. कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से गुस्सा कम आता है. ऐसे में जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है वे इस रत्न को किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण कर सकते हैं.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago