राहुु-केतु.
Rahu Ketu Transit 2025 Horoscope: ज्योतिष में राहु-केतु को मायावी ग्रह कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में राहु-केतु अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. छाया ग्रह राहु-केतु को गोचर करने में डेढ़ साल का समय लगता है. जब कभी भी राहु-केतु अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2025 में 18 मई को राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा. इस दिन राहु वक्री (उल्टी चाल) होकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जबकि केतु सिंह राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में अगले साल यानी 2025 में होने वाला राहु-केतु का राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकरी साबित हो सकता है, जानिए.
साल 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए खास माना जा रहा है. राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आर्थिक और मानसिक परेशानयों से छुटकारा मिलेगा. राहु-केतु के गोचर की अवधि में आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही इस दौरान हर कार्य में सफलता मिलेगा. धन से जुड़े हुए अटके काम पूरे होंगे. आदमनी में इजाफा होगा. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. नौकरी-व्यापार में तरक्की का योग बनेगा.
2025 में एक ही दिन राहु-केतु के गोचर से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार नजर आएगा. अचानक धन लाभ का भी योग बनेगा. बिजनेस में विशेष मुनाफा प्राप्त होगा. मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है. राहु-केतु के शुभ प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा. सुख के तमाम साधन मिलेंगे.
राहु-केतु का राशि परिवर्तन कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत शुभ और लाभकारी है. राहु-केतु के गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कारोबार में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी. दांपत्य और पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. भौतिक सुख के कई साधन प्राप्त होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढे़गी. प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. मन स्थिर रहेगा. कार्यक्षेत्र में काम में मन लगेगा. आधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: 18 सितंबर से लौटेंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र-गोचर से अचानक पलटेगी किस्मत
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…