आस्था

Raksha Bandhan 2024: राखी बांधते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलती, भाई को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Raksha Bandhan 2024 Mistakes: रक्षा बंधन भाई-बहन के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. सावन मास की पूर्णिमा के दिन राखी बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस साल रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार, 19 अगस्त को यानी आज मनाया जा रहा है. इस दिन राखी बांधने के लिए सुबह में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है. हालांकि, दोपहर यानी मध्याह्न का समय राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त है. रक्षा बंधन के दिन बहनों को राखी बांधते वक्त कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए.

राखी बांधते वक्त ना करें ऐसी गलती

रक्षा बंधन के दिन राखी बंधने के लिए शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए. भद्रा काल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना गया है. रक्षा बंधन के दिन बहनों को भाई के दाहिनी कलाई पर राखी बांधना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, दाहिना हाथ सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा माना गया है. मान्यता है कि दाहिने हाथ से किए गए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं.

रक्षा बंधन 2024 शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन के दिन कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का खास संयोग बनेगा. ऐसे में इस दौरान राखी बांधने के रिश्तों में मधुरता आएगी. वहीं, इस साल भद्रा की वजह से सुबह में राखी नहीं बांधी जाएगी. राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 19 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें: छोटे और बड़े भाई को टीका लगाने का है अलग-अलग नियम, जानें किस उंगली से लगाएं तिलक

रक्षा बंधन का क्या है धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया था. रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं. साथ ही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं.

यह भी पढ़ें: राखी बांधने के लिए ये है उत्तम मुहूर्त, जानें, पूजा-विधि से लेकर सब कुछ

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधें राखी, चमक उठेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

11 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

15 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

30 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

41 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

41 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

52 minutes ago