आस्था

Raksha Bandhan 2024: इस साल कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन का त्योहार, जानें डेट शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहन, अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं. यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है. पुराणों में वर्णित रखा बंधन की पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद और वचन देते हुए कहा था कि सावन पूर्णिमा के दिन राखी बांधने वाली प्रत्येक बहन को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा. यानी रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने से मृत्यु के देवता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए अब आगे जानते हैं इस साल रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है.

2024 में रक्षा बंधन कब है?

शास्त्रों के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि सोमवार, 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी. जबकि, पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 19 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाना उचित होगा.

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2024

भद्रा पूंछ- सुबह 9 बजकर 51 मिनट से लेकर 10 बजकर 53 मिनट तक

भद्रा मुख- सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक

रक्षा बंधन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 19 मिनट तक

राखी बांधने के लिए दोपहर का शुभ मुहूर्त- 1 बजकर 58 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक

रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 03 मिनट से रात 9 बजकर 19 मिनट तक

भद्रा काल में क्यों नहीं बांधते राखी?

पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि भद्रा जन्म दानवों के नाश के लिए हुआ था. कहा जाता है भद्रा गधे का मुख, लंबी पूंछ और तीन पैर के साथ जन्मी थी. भद्रा को शनि देव का बहन माना गया है. ऐसी मान्यता है भद्रा को मांगलिक कार्यों में विध्न डालने का वरदान ब्रह्मा जी से प्राप्त था. इसलिए परंपरा के अनुसार, भद्रा काल में रक्षा बंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट कर लें सोमवार व्रत की तिथियां

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago