आस्था

रामनवमी पर संभल में पहली बार निकली भगवा शोभायात्रा, शहर में गूंजे जय श्रीराम के नारे

राम नवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संभल में पहली बार विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा भव्य भगवा शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसमें परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. यात्रा में शामिल युवतियों ने हाथों में तलवारें लेकर करतब दिखाए, जिससे उन्होंने साहस और आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल पेश की. वहीं, युवा भगवा झंडे लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान भगवान राम, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां भी निकाली गईं, जो धार्मिक आस्था का प्रतीक बनीं. भक्ति संगीत और जयकारों के बीच यात्रा ने पूरे शहर को राममय बना दिया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान संभल शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस बल के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके. विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि संभल का गौरवशाली अतीत अब लौट रहा है और इसीलिए राम नवमी के मौके पर इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.

राममय हुई अयोध्या

वहीं, अयोध्या में भी राम नवमी का पर्व भव्य रूप से मनाया गया. रामलला का सूर्य तिलक आज अभिजीत मुहूर्त में किया गया, जिसमें सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ीं. इस विशेष अवसर पर रामलला की आरती भी की गई. सूर्य तिलक से पहले रामलला के पट बंद किए गए थे और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई थी.

बंगाल में भी शोभायात्रा का आयोजन

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी राम नवमी के मौके पर शोभायात्राएं निकाली गईं. इन शोभायात्राओं में हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. बंगाल में राम नवमी को लेकर राजनीतिक तनाव देखा जा रहा है, जिसके बावजूद बीजेपी ने पूरे राज्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया. शोभायात्रा के दौरान राम भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते रहे.

राम नवमी के इस पावन अवसर पर देशभर में राम भक्तों का उत्साह और श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला, जो धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: राम नवमी पर सिर्फ पूजा नहीं, रामायण की सीखों से पाएं जीवन की हर परेशानी का समाधान

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

5 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

24 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

31 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

41 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

46 minutes ago