आस्था

2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, इन्हें मिलेगी मुक्ति

Sade Sati and Dhaiya 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को खास महत्व दिया गया है. ये किसी एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं. इसके बाद दूसरी राशि का रुख करते हैं. जब कभी भी शनि की चाल में बदलाव होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं और साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि देव 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के मीन राशि में जाने से जहां कुछ राशियों पर ढैय्या शुरू होगी, वहीं, कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लग जाएगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा.

2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव साल 2025 में 25 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. जबकि, मकर राशि पर साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी. वहीं, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा. इसके अलावा कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा.

2025 में किन राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या

जब शनि देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे तो सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगी. जबकि, कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा.

मकर, कुंभ और मीन राशि पर कब तक रहेगी साढ़ेसाती

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वक्त मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में मकर राशि के जातक 29 मार्च 2025 से शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे. वहीं, कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती 23 फरवरी 2028 के बाद हटेगी. इसके अलावा मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से 7 अप्रैल 2030 के बाद मुक्त हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से इस 1 राशि पर टूटेगा दुखों का पहाड़! जानें किसके लिए शुभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

11 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

54 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago