आस्था

सावन के पहले शनिवार पर कर लें ये 2 उपाय, शनि देव प्रसन्न होकर दिलाएंगे कष्टों से मुक्ति

Sawan Shaniwar Upay for Shani Sade Sati Dhaiya: सावन का महीना चल रहा है. जिस तरह सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना से उनकी विशेष कृपा से जीवन के तमाम कष्टों का निवारण होता है, उसी तरह सावन मास के शनिवार को विशेष उपाय करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जब शनि देव प्रसन्न होते हैं तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है. सावन का प्रत्येक शनिवार शनि देव को समर्पित है. ऐसे में सावन के पहले शनिवार पर किन उपायों से शनि महाराज को प्रसन्न किया जा सकता है, जानिए.

पीपल की पूजा और तिल का दान

शनि के प्रकोप से बचने के लिए सावन मास में पीपल की पूजा का विधान है. पीपल के ऊपरी हिस्से में भगवान शिव का वास माना गया है. साथ ही साथ पीपल में शनि महाराज भी विराजते हैं. कहा जाता है कि सावन शनिवार के दिन पीपल पेड़ को स्पर्श करने से उम्र बढ़ती है. सावन मास के पहले शनिवार को शनि महाराज को तिल के तेल का अभिषेक करें. इसके बाद शनि देव को नीले फूल और शमी के पत्ते चढ़ाएं. इसके अलावा शनि देव के समक्ष तिल के तेल का दीया जलाएं और उन्हें धूप-अगरबत्ती दिखाएं. शनि देव को उड़द की दाल और खिचड़ी का भोग लगाएं. शनि देव की पूजा के बाद काले रंग के कपड़े में काले तिल, उड़द की दाल, सरसों तेल और अपनी क्षमता के अनुसार कुछ पैसे रखकर किसी ब्राह्मण को दान करें.

शनि देव को किसने दिया था न्यायाधीश का पद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव शनि महाराज के गुरु हैं. कहते हैं कि शिवजी ने ही शनि देव को न्यायाधीश का पद दिया था. जिसके परिणामस्वरू शनि महाराज प्रत्येक मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसे में जो कोई सावन में भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा करता है, उसका जीवन हमेशा खुशहाल रहता है.

यह भी पढ़ें: सावन में कब-कब कर सकते हैं रुद्राभिषेक, जानें शुभ तिथियां

Dipesh Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago