देश

Bihar: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

Patna News: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का गुरुवार शाम निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. बताया जाता है कि जदयू के नेता और पूर्व विधायक राजीव रंजन की शाम को तबियत बिगड़ी थी और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके नजदीकियों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को पटना लाया जाएगा.

राजीव रंजन के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू और भाजपा के कई नेताओं ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश ने उनके निधन को पार्टी के लिए क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राजीव रंजन राजनीति के अलावा सामाजिक व्यक्ति थे. उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है.

भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक, वरिष्ठ राजनेता राजीव रंजन का निधन अत्यंत ही दुखद है. बिहार की राजनीति में उनके देहावसान से अपूरणीय क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार तथा प्रियजन को धैर्य दें.” राजीव रंजन साल 2015 में जदयू से भाजपा में शामिल हुए थे.

भाजपा में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. साल 2023 में एक बार फिर से जदयू में शामिल हो गए. वह साल 2010 में जदयू के टिकट पर इस्लामपुर से विधायक चुने गए थे. जदयू में फिलहाल वह राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामला: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago