आस्था

Sawan 2026: महाकाल में उमड़ा आस्था का सैलाब, सिर्फ 8 दिनों में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Sawan 2026: पवित्र सावन के महीने में धर्मनगरी उज्जैन का नजारा इस वक्त देखते ही बन रहा है. बाबा महाकाल के दरबार में शिवभक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि हर तरफ सिर्फ ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है. महाकाल लोक से लेकर मंदिर परिसर तक भक्तों की भारी भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु बस एक बार बाबा के दीदार करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.

8 दिनों में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने टेका माथा

मंदिर समिति से मिली जानकारी के मुताबिक सावन की शुरुआत यानी 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच महज आठ दिनों के भीतर कुल 29 लाख 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है. भीड़ का यह आलम है कि रेलवे स्टेशन से लेकर मंदिर के रास्तों तक हर जगह पैर रखने की भी जगह नहीं बच रही है.

बंपर बिक रहा है प्रसाद और स्पेशल टिकट

भक्तों की इस भारी भीड़ का असर मंदिर की आय पर भी साफ दिख रहा है. इन आठ दिनों में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर खरीदारी की है. मंदिर समिति के अनुसार महज 8 दिनों में करीब 497 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिक चुका है जिससे मंदिर को 2 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है. इसके अलावा 250 रुपये वाले शीघ्र दर्शन के लिए 1 लाख 40 हजार से अधिक टिकट बिके जिससे करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का राजस्व हुआ है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन के महीने में हरिद्वार के इस मंदिर में विराजते हैं भोलेनाथ, अपनी सास से किया था ये खास वादा

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

राजस्थान के बांसवाड़ा समेत मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों से लगातार आ रही कांवड़ यात्राओं के हजारों शिवभक्त पारंपरिक तरीके से जलाभिषेक कर रहे हैं. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से बाबा के दर्शन कर सकें इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार और प्रवेश की बेहद कड़ी व्यवस्था की है ताकि हर कोई सुगमता के साथ बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

20 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago