आस्था

Sawan 3rd Somwar: आज शिवजी को चढ़ाएं ये 3 फूल, महादेव की बरसेगी कृपा; हमेशा रहेंगे खुशहाल

Sawan 3rd Somwar 2024 Lord Shiva Favourite Flower: आज सावन का तीसरा सोमवार है. ऐसे में इस अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए तीन शुभ मुहूर्त बेहद खास हैं. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजककर 18 मिनट से लेकर 1 बजकर 10 मिनट तक है. इसके अलावा अमृत काल दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से लेकर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इतना ही नहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहने वाला है. इसलिए, इन तीन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ साबित होगा. आइए अब जानते हैं कि सावन सोमवार पर आज शिवजी को कौन-कौन से फूल अर्पित करने पर उनकी कृपा प्राप्त होगी.

कनेर का फूल

आज सावन के तीसरे सोमवार पर शिवजी को कनेर का फूल अर्पित करें. शिवलिंग पर यह फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है. इस फूल को सावन के अवाला अन्य दिनों में भी भोलेनाथ को अर्पित किया जा सकता है. कहा जाता है कि भगवान शिव को कनेर का फूल अर्पित करने से वे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं. कनेर के फूल पीले, सफेद और लाल रंग के होते हैं.

हरश्रृंगार (पारिजात) का फूल

भगवान शिव को पारिजात का फूल अत्यधिक प्रिय है. मान्यता है कि इस फूल को भगवान विष्णु श्रीकृष्ण अवतार के वक्त इसको धरती पर लेकर आए थे. ऐसे में सावन में यह फूल शिव जी को अर्पित करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है.

आक (सपेद आकड़े) का फूल

भगवान शिव को आक या सफेद आकड़े का फूल अत्यंत प्रिय है. आक का फूल सफेद और नीले रंग के होते हैं. भगवान शिव की पूजा में इस फूल का विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में सावन सोमवार पर शिव जी को यह फूल को चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस फूल को अर्क, अकौआ और मंदर के नाम से भी जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: सावन का तीसरा सोमवार बेहद खास, इस वक्त भूल से भी ना चढ़ाएं शिवजी को जल

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

14 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

18 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

22 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

27 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

34 minutes ago