अविर्भव एस, अथर्व बख्शी
Superstar Singer 3: सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का ग्रैंड फिनाले बहुत शानदार रहा. फैंस को खिलाड़ियों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली. वैसे तो आमतौर पर रियलिटी शो में शामिल हुए खिलाड़ियों में से किसी एक कंटेस्टेंट को शो का विनर घोषित किया जाता है लेकिन नेहा कक्कड़ के इस शो में दो कंटेस्टेंट को विनर घोषित किया गया है. झारखंड के अथर्व बक्शी और केरल के अविर्भव दोनों ने सुपरस्टार सिंगर 3 की ट्रॉफी अपने नाम की. ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों को लाखों की प्राइज मनी भी मिली है.
शो के ग्रैंड फिनाले में अथर्व और अविर्भव का मुकाबला और 7 कंटेस्टेंट के साथ था. पिछले हफ्ते नेहा कक्कड़ ने ग्रैंड फिनाले में पहुंचे टॉप 9 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की थी. सुपरस्टार सिंगर के टॉप 9 कंटेस्टेंट में अथर्व बख्शी और अविर्भव एस के साथ लाइसेल राय, शुभ सूत्रधार, पीहू शर्मा जैसे कई कंटेस्टेंट का नाम शामिल था. हालांकि, अपने साथी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर अथर्व और अविर्भव इस सिंगिंग रियलिटी शो के विनर बन गए. इन दोनों में इनाम की राशि आधी-आधी बांटी जाएगी. यानी 20 लाख में से अथर्व को 10 लाख रुपये तो अविर्भव को 10 लाख रुपये मिलेंगे.
ऑडिशन से ही हजारीबाग के 12 वर्षीय अथर्व बक्शी ने सबको अपनी परफॉर्मेंस से चौंका दिया था. चाहे सुपर जज नेहा कक्कड़ का उन्हें अरिजीत सिंह के साथ कंपेयर करना हो या फिर लीजेंडरी संगीतकार लक्ष्मीकांत का भावुक हो जाना अथर्व ने हर बार अपने सुरों का जादू चलाकर सबका दिल जीता. विद्या बालन ने एक एपिसोड में इंप्रेस होकर उन्हें अपना पति तक कह दिया था. फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करने का मौका लाइव शो में ही दे डाला था.
ये भी पढ़ें:जस्टिन बीबर की नई पोस्ट देख यूजर्स बोले- ‘मुझे लगता है कि लड़का होगा…’, आप भी देखें
हालांकि अथर्व के लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट था उनके पिता का उनके साथ आकर फक्र से ट्रॉफी उठाना जो कि सभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा संगीत में अपना करियर बनाए. जहां एक तरफ अथर्व सब पर भारी पड़े वहीं दूसरी तरफ कोच्चि के अविर्भव वे उस समय सभी को चौंका दिया जब उन्होंने दिखाया कि वो उतनी ही कुशलता के साथ शो की होस्टिंग भी कर सकते हैं. शो का यह सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने के मामले में भी हिट रहा है.
सुपरस्टार सिंगर 3 जीतने के बाद अथर्व बक्शी ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे सपना सच हो गया है. मैं अपने परिवार का उनके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और अपने गुरु पवनदीप भैया का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा जताया और हर गुजरते दिन के साथ एक अच्छा कलाकार बनने में मेरी मदद की. वहीं अविर्भव ने जीतने का बाद कहा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जीत गया हूं. मैं नेहा कक्कड़ मैडम, अरुणिता दी और हर किसी को शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया.
-भारत एक्सप्रेस
FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…
YOGI GOVT HIGH-TECH UP JAILS: उत्तर प्रदेश की जेलों को अभेद्य, आधुनिक और तकनीकी रूप…
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…