देश

संविधान हत्या दिवस मनाए जाने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की

Samvidhaan Hatya Diwas: केंद्र सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाए जाने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. याचिका में केंद्र सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी. एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसे खारिज करते हुए कहा कि केंद्र की अधिसूचना किसी भी तरह से देश की संविधान या राष्ट्रीय गौरव को कमजोर या अपमानित नहीं करती है.

हाईकोर्ट ने कहा कि अधिसूचना आपातकाल की घोषणा के मुद्दे को चुनौती नहीं देती, बल्कि इसके बाद सत्ता के दुरुपयोग और संवैधानिक प्रावधानों के दुरुपयोग को चुनौती देती है. इस अधिसूचना को किसी भी सूरत में संविधान का अपमान नहीं कहा जा सकता. इसके अलावा यह राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में भी नहीं आता है.

आपातकाल, संविधान की हत्या नहीं

बता दें कि यह जनहित याचिका समीर मलिक नामक व्यक्ति ने दायर की थी. याचिका में तर्क दिया गया था कि आपातकाल संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत घोषित किया गया था और इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि यह संविधान की हत्या करके किया गया.


ये भी पढ़ें- बंगाल और केरल के राज्यपालों द्वारा विधेयक लंबित रखने का मामला: केंद्र सरकार और राज्यपाल के सचिवों को नोटिस जारी


इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका

ज्ञात हो कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की केंद्र सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाने को लेकर जारी अधिसूचना को चुनौती दी है. हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में यह दूसरी याचिका है.

याचिका में कहा गया यह कि संविधान हत्या शब्द का प्रयोग अनुचित और गलत है, तथा इससे अत्यधिक अप्रिय और अनावश्यक प्रभाव पड़ने की संभावना है. जब भी इन शब्दों का अलग-अलग और स्वतंत्र रूप से प्रयोग किया जाएगा, तो इससे यह स्पष्ट संकेत मिलेगा कि किसी समय संविधान की हत्या की गई थी और इसलिए अब कोई संविधान अस्तित्व में नहीं है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 11 जुलाई को घोषणा करते हुए कहा था कि हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के कारण हुई अमानवीय पीड़ा को झेलने वाले सभी लोगों के योगदान को याद किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

10 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

19 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago