आस्था

शनि के कुंभ राशि से निकलते ही बदल जाएगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह की श्रेणी में रखा गया है. इसके साथ ही शनि देव के न्याय का देवता भी कहा जाता है. ज्योतिर्विदों के मुताबिक, शनि देव प्रत्येक इंसान को उसके भरे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, न्यायकर्ता शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और 15 नवंबर को चाल बदलकर इसी राशि राशि में मार्गी हो जाएंगे. इसके अलावा शनि देव साल 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे. ऐसे में शनि की चाल बदलने से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा.

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, कर्क राशि पर इस वक्त शनि की ढैय्या चल रही है. शनि देव जब मीन राशि में गोचर करेंगे तो इस राशि के लोग शनि की ढैय्या के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे. यानी इन लोगों को शनि के कष्टों से राहत मिलेगी. कर्क राशि के जातक जैसे ही शनि की ढैय्या से मुक्त होंगे तो हर कार्य में सफलता मिलने लगेगी. इसके अलावा कर्क राशि के जातक करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. कारोबार में जमकर मुनाफा प्राप्त करेंगे.

वृश्चिक राशि

जब शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे तो वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा. शनि के गोचर से इस राशि से जुड़े लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगेगा. इसके अलावा इस राशि वालों के जीवन में पैसा आएगा. आर्थिक तंगी के हालात से मुक्ति मिलेगी. साथ ही साथ जीवन में अपार खुशियां आएंगी. सेहत अच्छी रहेगी. व्यापारियों के लिए शनि का गोचर शुभ साबित होगा. अच्छा खासा धन लाभ होगा. करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मकर राशि

शनि का मीन राशि गोचर करना मकर राशि के लिए अत्यंत खास है. शनि का राशि परिवर्तन के कुंभ राशि से जुड़े लोगों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी. आर्थिक हालात अच्छे होंगे. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. घर-परिवार खुशहाल रहेगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहेंगे उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य और शुक्र मिलकर संवारेंगे इन 4 राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में मिलेगी अपार सफलता

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago