शनि देव.
Shani Vakri 2024 Rashifal: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं. जहां से सीधी चाल में विचरण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 29 जून से उल्टी चाल शुरू कर देंगे और इस स्थिति में 15 नवंबर तक रहेंगे. उसके बाद शनि देव फिर से मार्गी अवस्था (सीधी चाल) में लौट आएंगे. ऐसे में 139 दिनों तक शनि की वक्री चाल का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं शनि की उल्टी चाल के दौरान किन राशियों की किस्मत खुल सकती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की उल्टी चाल मेष राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अत्यंत खास रहने वाला है. व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नया ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में खुशहाली और शांति का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
शन की उल्टी चाल वृषभ राशि के लिए भी शुभ रहने वाला है. कर्म भाव में शनि के वक्री होने से जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी. शादीशुदा लोगों को बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान (139 दिनों तक) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
शनि की उल्टी चाल से कन्या राशि से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस राशि के छठे भाव में वक्री होंगे. जिससे आमदनी में वृद्धि होगी. धन कमाने के कई साधन विकसित होंगे. अप्रत्याशित स्रोत से धन का आगमन होगा. लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. करियर में खूब तरक्की देखने को मिलेगी. नौकरी में कुछ खास लाभ प्राप्त हो सकता है.
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार बेहद खास माना गया है. ऐसे में शनि देव की कृपा पाने के लिए शाम को घर में लोबान जलाएं.
शनिवार की शाम काले रंग की गाय को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है.
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीया जलाएं.
शनिवार की शाम हनुमान मंदिर में उनकी पूजा-आरती करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
शनिवार की शाम शनि देव को खिचड़ी का भोग लगाने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है.
यह भी पढ़ें: जून में मंगल का ये राजयोग दिलाएगा राजा जैसा सुख और आनंद, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे अधिक फायदा
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…
रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…