चुनाव

अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में दर्ज हुई, CM ममता बोलीं— EVM पर BJP का टैग लगा..लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ेगी

India General Election 6th phase Voting Today: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए देश में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग (25 मई) हो रही है. अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार, सुबह 9 बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा 16.54% और ओडिशा में सबसे कम 7.43% मतदान हुआ.

पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक सबसे ज्यादा 16.54% वोटिंग

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया. उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का आरोप लगाया. इससे पहले अपने ट्विटर हैंडिल पर उन्होंने लिखा— “बांग्ला-बिरोधियों ने बंगाल के ग्रामीण गरीबों की मेहनत की कमाई जारी करने से इनकार कर दिया, लेकिन अपने-प्रचार और चुनावी भागदौड़ पर फिजूलखर्ची कर रहे हैं. चाहे वे कितना भी धन और बाहुबल का प्रयोग कर लें, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा.”

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल कोबीगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर और काजी नजरूल इस्लाम की भूमि है. यहां के लोग हमारे साथ हैं.

कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं: आयोग

चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि सूबे में अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है. कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है. उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 9 बजे शुरू हो गया था, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा.’’

अधिकारी ने बताया कि तमलुक में सबसे अधिक 19.07 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद बिष्णुपुर में 18.56 प्रतिशत, घाटल में 18.27 प्रतिशत, बांकुड़ा में 17.69 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 16.22 प्रतिशत, कांथी में 15.45 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 14.58 प्रतिशत और पुरुलिया में 12.68 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजकर 55 मिनट तक पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय को 364 शिकायतें मिलीं.

बंगाल में छठे फेज में 79 उम्मीदवार मैदान में

राज्य में 73,63,273 पुरुषों, 71,70,822 महिलाओं और 133 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाताओं समेत कुल 1,45,34,228 मतदाता 15,600 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं. अधिकारी ने बताया कि 79 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें बांकुड़ा और झाड़ग्राम में सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार हैं. इसके बाद पुरुलिया (12) और मेदिनीपुर एवं तमलुक में नौ-नौ उम्मीदवार हैं. बिष्णुपुर और घाटल सीट पर सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भी प्रत्‍याशी

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बांग्ला अभिनेता देव और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय शामिल हैं. साथ ही इस चरण में 29,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की कुल 919 कंपनी तैनात की गई हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago