राशिचक्र.
Shukra Aditya Rajyog Lucky Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सू्र्य और शुक्र की युति से शु्क्र-आदित्य योग बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान की जिंदगी में सूर्य और शुक्र ग्रह का अहम स्थान है. ये दोनों शुभ ग्रह इंसान के जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने सूर्य और शुक्र की चाल बदलने वाली है. शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा. इसके कुछ ही दिनों के बाद यानी 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति होगी, जिससे शुक्र आदित्य योग का निर्माण होगा. यह शुभ योग एक साल बाद बन रहा है. दुर्लभ शुक्रादित्य योग के प्रभाव से किन 3 राशियों की जिंदगी बदलेगी, जानिए.
कर्क राशि के लिए शुक्र आदित्य योग अत्यंत शुभ और मंगलकारी है. चूंकि इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण होगा, इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ ही भाग्योदय का भी चांस है. इसके अलावा शुक्र के शुभ प्रभाव से आमदनी में इजाफा होने के साथ ही नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा. सूर्य-शुक्र की युति से बुद्धि प्रखर होगी जिससे योग्यता और क्षमता में भी वृद्धि होगी. समाज में प्रभावशाली लोगों से पहचान होगी. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के लिए शुक्र आदित्य राजयोग बेहद शुभ और लाभकारी है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. इसके अलावा आमदनी में भी जबरदस्त वृद्धि होगी. धन के निवेश से लाभ प्राप्त होगा. ऐश्वर्य में वृद्धि होने के साथ-साथ सुख के साधन भी बढ़ेंगे. लॉटरी, सट्टेबाजी इत्यादि में भाग्य का साथ मिल सकता है. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर खास लाभ मिल सकता है. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है.
शुक्र-आदित्य राजयोग के शुभ प्रभाव से तुला राशि से जुड़े लोगों को नई नौकरी की सौगात मिलेगी. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों को इस राजयोग के शुभ प्रभाव से पदोन्नति संभव है. अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होगा. जीवनयापन के स्तर में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र देव करने जा रहे कर्क राशि में प्रवेश, 2 दिन बाद का समय 5 राशियों के लिए वरदान के समान
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…