OTT Release This Week
OTT Release This Week: पिछले महीने जून में कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई, लेकिन जुलाई के पहले हफ्ते का इंतजार कई दर्शकों को बेसब्री से था. आखिर इस हफ्ते अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर’ 3, वरुण शर्मा की ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ समेत कई फिल्में और सीरीज घमासान मचाने वाली हैं. तो आइये हम आपको बताते हैं पूरी लिस्ट के बारे में…
अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार स्टारर यह शो मिर्जापुर शहर की काल्पनिक कहानी बयां करता है. नया सीजन पूर्वांचल क्षेत्र पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमेगा. पूर्वांचल में त्रिपाठी का राज खत्म हो चुका है. कुर्सी को लेकर गुड्डू और गोलू एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होंगे. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित ये सीरीज 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.
लिज डब्ल्यू गार्सिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एम्मा रॉबर्ट्स, टॉम हॉपर और पोपी लियू लीड रोल में हैं. टिफनी रेक्स सिम्पसन (एम्मा) हमेशा से स्पेस में जाने का सपना देखती थी. उसका डॉक्टर्ड एप्लीकेशन उसे नासा के अल्ट्रा-कॉम्पिटेटिव एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रोग्राम में ले आता है. क्या वह अपनी तेज बुद्धि. साहस और दृढ़ संकल्प के साथ ट्रेनिंग को पूरा करेगी? बता दें यह 4 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
कृष्ण चैतन्य द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु एक्शन क्राइम ड्रामा में विश्वक सेन, अंजलि और नेहा शेट्टी लीड रोल में हैं. फिल्म एक भ्रष्ट व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनीति और सत्ता की दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन उसका लालच उसकी जान ले सकता है. सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित यह 31 मई, 2024 को नाटकीय रूप से रिलीज हुई थी. अब यह 5 जुलाई से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम होगी.
यह भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर की वजह से हिना खान को कटवाने पड़े बाल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह, जस्सी गिल स्टारर ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ चार सबसे अच्छे दोस्तों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अजीबोगरीब ब्रेकअप ट्रिप पर हैं. फिल्म में पत्रलेखा और इशिता राज भी हैं. गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, वाइल्ड वाइल्ड पंजाब तव फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन सिमरप्रीत सिंह ने किया है और इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है. फिल्म का प्रीमियर 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है.
पेस्ट्री शेफ के 6 कपल विजेता बनना चाहते हैं और 1 मिलियन डॉलर पेसो (मेक्सिको की करेंसी) जीतना चाहते है. कैपी पेरेज, ग्रिस वर्दुज्को और लुइस रोबल्डो गेस्ट के साथ प्रतियोगिता के सीजन 2 में वापस आ रहे हैं. यह 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…