आस्था

ऐश्वर्य और धन का कारक शुक्र ग्रह चाल बदलकर इन राशियों को बनाएगा धनवान! 3 दिन बाद होंगे अमीरों में शुमार

Shukra Gochar in Gemini Effect: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, दांपत्य जीवन और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है. शुभ ग्रह शुक्र जब भी चाल बदलता है तो उससे राशिचक्र की प्रत्येक राशियां प्रभावित होती हैं. ज्योतिष की गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह इस वक्त वृषभ राशि में संचरण कर रहा है और आने वाले 12 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा. धन-ऐश्वर्य का कारक शुक्र इस स्थिति में आगामी 7 जुलाई तक रहने वाला है. ऐसे शुक्र के किस राशि परिवर्तन के किन राशियों के किस्मत का सितारे बुलंद रहने वाले हैं. जानिए.

मिथुन राशि

शुभ ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र राशि परिवर्तन कर इस राशि में प्रवेश करेगा और यहां लगातार 24 दिनों तक संचरण करता रहेगा. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों को इस इस दौरान विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी. जमीन से जुड़े कार्यों जमकर आर्थिक उन्नति होगी. व्यापार में अन्य साधनों से धन लाभ के कई योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने से धन लाभ की स्थित उत्पन्न होगी. यात्रा, जो कि व्यापार के दृष्टिकोण से की गई हो उसमें लाभ का योग हैय

सिंह राशि

शुक्र की चाल बदलना सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है. इस दौरान जितना परिश्रम करेंगे उसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से घर में सुख-शांति और सौहार्द्र का माहौल रहेगा. लव लाइफ में बहार आने वाली है. पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं जिसका सुखद अनुभव प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे लोगों के सुख के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है. व्यापार करने वालों की आमदनी में इजाफा होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि से जुड़े तमाम लोग भी शुक्र गोचर की अवधि में धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि का लाभ प्राप्त करेंगे. शुक्र के राशि परिवर्तन की अवधि में सेहत से जुड़ी तकलीफें दूर होंगी. लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. यात्रा पर जा सकते हैं. करियर में नई चुनौती मिल सकती है. इसी साथी से सहयोग से नई नौकरी मिल सकती है जो को लाभाकारी साबित होगी. आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे. निवेश में आंशित तौर पर धन लाभ का योग है. माता-पिता की तरफ से भी धन लाभ हो सकता है. जमीन से जुड़े कार्यों में भी धन निवेश से लाभ की संभावना बनेगी.

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में उदित हुए बृहस्पति देव, इन 5 राशियों को मिलेगी खूब तरक्की, होगा लाभ ही लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

1 minute ago

भगवान श्रीकृष्ण पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, विवाद बढ़ा तो बोले- मैं ठाकुर जी का परम भक्त, गलत मतलब न निकालें

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के…

3 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

20 minutes ago