Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वृषभ राशि में उदित हुए बृहस्पति देव, इन 5 राशियों को मिलेगी खूब तरक्की, होगा लाभ ही लाभ

Guru Uday Effect: ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ माना गया है. बृहस्पति का उदय होना किन राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारी है, जानिए.

Guru rashi chakra

बृहस्पति देव और राशिचक्र.

Guru Uday Effect on Zodiac: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा गया है. इसके अलावा बृहस्पति को शुभ ग्रह भी कहा जाता है. देवताओं के भी गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव 3 जून को वृषभ राशि में उदित हो गए हैं. शुभ ग्रह गुरु के उदित होने पर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वैसे तो बृहस्पति के उदित होने से सभी 12 राशियों पर असर होगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा. धन, ऐश्वर्य और दांपत्य जीवन के कारक ग्रह बृहस्पति के उदित होने से किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, जानिए.

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. व्यापार करने वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा. विदेश से आर्थिक लाभ की संभावना है. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी.

कर्क राशि

इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बृहस्पति का उदित होना शुभ है. बृहस्पति के उदित अवस्था की अवधि में खुद के प्रयासों से सफलता मिलेगी. बिजनेस में भी आर्थिक तरक्की अपने दम पर मिलेगी. शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी. जॉब करने वालों को प्रमोशन का योग है. जिसे पाकर संतुष्ट रहेंगे.

कन्या राशि

बृहस्पति के उदित होने से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. इस दौरान जो भी कोशिशें करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. बिजनेस में जमकर आर्थिक उन्नति होगी. इस दौरान खूब मुनाफा कमाएंगे. करियर के दृष्टोण से भी गुरु ग्रह का उदित अवस्था में आना शुभ और लाभकारी है.

वृश्चिक राशि

नौकरी करने वालों के लिए बृहस्पति का उदित अवस्था में आना कई नजरिए से लाभ दिलाने वाला है. गुरु-उदय की अवधि में किए गए मेहनत का दोगुना लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर किए गए मेहनत की खूब प्रशंसा मिलेगी. आने वाले समय में नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

कुंभ राशि

बृहस्पति का उदय कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. मानसिक तौर पर प्रसन्न रहेंगे. परिवार में पिता या बड़े भाई से धन लाभ होगा. नवविवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से लाभ होगा. नौकरी-व्यापार में जो भी काम करेंगे उसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital