सूर्य देव
Surya Gochar 2023: ग्रहों का राजा सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो कि 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे. वहीं सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी तो कई के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. बता दें कि सूर्य जिस दिन जिस राशि में और जिस दिन प्रवेश करते हैं, उस दिन को राशि के नाम की संक्रांति कहा जाता है. ऐसे में 16 दिसंबर को धनु संक्रांति भी पड़ रही है. सूर्य के धनु राशि में आने से ज्योतिष में खास माने जाने वाला बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है. वहीं सूर्य का यह गोचर 3 राशियों की किस्मत भी बदल सकता है.
मेष राशि वालों के खुलेंगे भाग्य
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा. गोचर के दौरान इन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. वहीं आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा. घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कार्यालय या कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने वाल लोगों को स फलता मिलने की उम्मीद है. करियर से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगा. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी महिला की मदद से बड़ा धन लाभ हो सकता है. जीवन में सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी.
कन्या वालों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य का यह गोचर कन्या राशि वालों के भाग्य के बंद दरवाजे खोलेगा. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं इस राशि वालों के भी अचानक से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा. जीवन में चली आ रही भाग दौड़ से शांति मिलेगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है. वहीं किसी बड़ी परेशानी के सुलझने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें: vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़, विवाह में अड़चन और आर्थिक दिक्कतें होंगी दूर
तुला राशि वालों पर सूर्य रहेंगे मेहरबान
तुला राशि वालों पर सूर्य अपने इस गोचर के दौरान मेहरबान रहेंगे. व्यक्तित्व में जहां निखार आएगा वहीं सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. इसके अलावा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा. इसके अलावा अगर कहीं लंबे समय से कोई रुका हुआ धन है तो वहीं भी वापस मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…