मनोरंजन

किससे शादी करना चाहती थीं ऐश्वर्या राय? इंटरव्यू में हुआ एक बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ अपनी फिल्मों और खूबसूरती बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से अपने फैंस को घायल किया है. ऐश्वर्या फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं. लेकिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में कई परेशानियां होने की बात कही जा रही है. इसी बीच एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपने पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया. जिसके चलते ऐश्वर्या एक बार फिर खबरों में आ गई हैं.

शादी पर ऐश्वर्या ने कही ये बात

डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ऐश्वर्या से जब पूछा कि आप किस तरह के व्यक्ति से शादी करना चाहेंगी. इस पर ऐश्वर्या ने कहा अगर ऐसा कुछ होगा तो आपको जरूर पता चल जाएगा. मेरे पास जो अनुभव है, उसके कारण मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के बारे में सोच सकती हूं. ‘मैं उस दिशा में जाऊंगी जहां जिंदगी मुझे ले जाएगी.

इसके बाद करण ने ऐश्वर्या से पूछा कि अभिनय के क्षेत्र में आपकी प्रेरणा कौन हैं.  इस पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘बहुत सारे कलाकार हैं. लेकिन अमित जी (अमिताभ बच्चन) अविश्वसनीय हैं. बता दें कि अब ये  ऐश्वर्या का पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी कई इंटरव्यू में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection: रणबीर की ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास! जानें 10 वें दिन का कलेक्शन

ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता

अभिनेता सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक बच्चन आए. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 2007 में हुई थी.  शादी के बाद 2011 में ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया. आराध्या और ऐश्वर्या को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है. हाल ही में पूरा बच्चन परिवार फिल्म ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ आया था. स्क्रीनिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अहम भूमिका निभाई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

8 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

23 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

26 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

39 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

53 minutes ago