आस्था

सूर्य-चंद्रमा के खास योग से इन राशियों की लगेगी लॉटरी! जॉब-बिजनेस में होगी जमकर तरक्की

Surya Chandra Navpancham Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अपनी स्थिति में परिवर्तन करते रहते हैं. ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन से कई बार खास और शुभ योग भी बनते हैं. ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर असर होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 17 जुलाई को चंद्रमा का वृश्चिक राशि में प्रवेश हुआ था. जबकि, सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के पांचवे और नौवें भाव में हैं. ऐसे में सूर्य-चंद्रमा की यह स्थिति नवपंचम योग का निर्माण कर रही है. यह नवपंचम योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत खास माना जा रहा है. सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग किन राशियों के लिए लाभकारी है, जानिए.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग वृषभ राशि के लिए शुभ है. इस योग के शुभ प्रभाव से आकस्मिक रूप से धन लाभ होगा. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेशी संस्थान में दाखिला हो सकता है. नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है. कार्यस्थल पर कार्यों में संतुष्टि मिलेगी. बिजनेस करने वालों को जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. पहले किए हुए आर्थिक निवेश का लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा ऑफर मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि से जुड़े लोगों को सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग किस्मत संवारने वाला साबित होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन की स्थिति बनेगी. व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. साथ ही व्यापार को बढ़ाने का खास अवसर मिलेगा. नए ऑर्डर से लाभ होगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. शरीर और मन से ऊर्जावान महसूस करेंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि से संबंध रखने वालों के लिए सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग मंगलकारी माना जा रहा है. संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आर्थिक स्थिति में पहले से अच्छी होगी. प्रेम-संबंध मजबूत होगा और उसमें मिठास आएगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. कार्यशैली में सुधार होगा. बिजनेस में विस्तार का खास अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: वर्षों बाद सूर्य ग्रहण और शनि-गोचर का दुर्लभ संयोग, 2027 तक इन राशियों को होगा जमकर धन लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

5 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

5 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago