लाडला भाई योजना
Ladla Bhai Yojana: केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. जो कि नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होती है. साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
मध्य प्रदेश की स्कीम का अच्छा खासा रिस्पांस से देखने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने प्रदेश में ‘माझी लड़िक बहिन योजना’ यानी मेरी लाडली बहन योजना शुरू कर दी. तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए प्रदेश के युवाओं को भी लाभान्वित करने के लिए ‘लाडला भाई योजना’ शुरू की है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में.
महाराष्ट्र की लाडला भाई जैसी योजना अब तक भारत के किसी भी राज्य में नहीं चलाई जा रही थी. वहां सरकार की इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को सीधा आर्थिक लाभ दिया जाएगा. इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से हर महीने 6,000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं जो लोग डिप्लोमा कर रहे हैं उन्हें सरकार की ओर से हर महीने 8,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा जो युवा ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं, उन्हें सरकार हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी.
बता दें महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडला भाई योजना का ऐलान किया गया है. प्रदेश के युवाओं को कब से इस योजना का लाभ मिलेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसके अलावा ना ही, इस योजना से जुड़ी जानकारी किसी वेबसाइट या पोर्टल दी गई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही योजना से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को जारी करेगी और युवाओं को जल्द से जल्द इस योजना का लाभ मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें: इस राज्य के 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब इतने प्रतिशत बढ़ने वाली है सैलरी, सरकार ने किया ऐलान
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इसी महीने से महिलाओं के लिए भी लाडली बहन योजना को शुरू किया है. यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना को देखते हुए शुरू की गई है. इस योजना के अलावा महाराष्ट्र सरकार अब लाडला भाई योजना भी शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है. जानकारों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने इन योजनाओं के शुरू किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…